logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

MNNIT के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार का दिल का दौरा से निधन

प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के अप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार का 48 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को वॉक के दौरान उनकी हृदय गति रुक जाने से यह दुखद घटना हुई।

संस्थान के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अंबक कुमार राय ने इस अप्रत्याशित निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार एक विद्वान शिक्षक, कुशल शोधकर्ता एवं अत्यंत विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे। संस्थान के अन्य अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी उनके निधन पर दुःख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

0
1141 views

Comment