logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रूपनगर: एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

रूपनगर/नुरपुर बेदी: ढिलों फर्म सिंहपुर में एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोत वंश सिंह ने की। बैठक में राज्य चेयरमैन श्री हुसन चंद सैनी और प्रदेश सचिव डॉ. अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला रूपनगर से युथ विंग के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदेश सचिव डॉ. अविनाश शर्मा ने भ्रष्टाचार, अत्याचार और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। राज्य चेयरमैन श्री हुसन चंद सैनी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री गणेश सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में देशभर में सक्रियता के बारे में जानकारी दी। बैठक में सामाजिक शोषण रोकना, भ्रष्टाचार की सूचनाएं संबंधित विभागों तक पहुंचाना, महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना और सरकारी योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करना शामिल था।

युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोत वंश सिंह ने युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प लिया। युवा जिला अध्यक्ष नीलोहित कंवर, जिला उपाध्यक्ष हरशइंद्र सिंह, युवा जिला सचिव इंद्रवंश सिंह सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

18
135 views

Comment