logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा नेता एवं उनके सहयोगियों के द्वारा मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं प्रताड़ना को लेकर थाना में मामला हुई दर्ज

गया जिले के गुरुआ प्रखंड के दैनिक भास्कर के पत्रकार अमित कुमार यादव ने भाजपा नेता एवं उनके सहयोगियों पर मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने, धमकी देने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने गुरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पत्रकार अमित कुमार यादव ने बताया कि दिनांक 23/05/2026 को वह गुरुआ बाजार स्थित अपने चश्मे की दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को बिहार सरकार के अतिपिछड़ा आयोग का सदस्य बताया। पत्रकार का आरोप है कि फोन पर ही उसे गंदी-गंदी गालियां दी जाने लगी। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाकर ढिबरा यज्ञ स्थल पर ले जाया गया। वहां से उन्हें श्री राम बिगहा गांव स्थित घर पर ले जाया गया, जहां लगातार जबरन माफी मांगने का दबाव बनाया जाता रहा। पत्रकार ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर इस घटना को लेकर पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा ।

7
439 views

Comment