अनूपपुर जिले में तेजी से बढ़ रहा भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा भारत का जनाधार
अनूपपुर। भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा भारत के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यशैली के चलते संगठन अनूपपुर जिले में दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों में संगठन के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी द्वारा संगठन को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से निरंतर बैठकें, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम एवं समाजहित के कार्य किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों में तेजी आई है तथा युवाओं, वरिष्ठजनों एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक स्तर पर समाज को सशक्त बनाना है। संगठन द्वारा समाज में एकता, सहयोग एवं जागरूकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले समय में भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा भारत अनूपपुर जिले में और अधिक मजबूती के साथ समाजहित में कार्य करेगा तथा संगठन का विस्तार प्रदेश स्तर तक और अधिक प्रभावशाली रूप में देखने को मिलेगा।
समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रगति करता रहेगा और समाज के हित में नई मिसाल स्थापित करेगा।
Aima मीडिया
रिपोर्ट : ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय
मो. : 8855867120