logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना लवकुशनगर पुलिस ने छतरपुर रोड ढाबा के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

थाना लवकुशनगर पुलिस ने छतरपुर रोड ढाबा के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

आरोपी बृजबिहारी विश्वकर्मा अवैध हथियार, मारपीट के 2 अपराध में पूर्व से लिप्त

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

थाना लवकुशनगर पुलिस को विगत दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान छतरपुर रोड लवकुशनगर में ढाबा के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ढाबे के पास पहुंची। पेड़ के नीचे खड़े संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिला। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी ब्रजबिहारी उर्फ मुटका पिता रघुबीर विश्वकर्मा निवासी ग्राम बेडी हाल निवासी वार्ड 03 सिचाई कालोनी लवकुशनगर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।अभियुक्त अवैध हथियार, मारपीट के 2 अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अम्बे ,प्रधान आरक्षक रामकृपाल वर्मा, अनीश अहमद, आरक्षक ब्रजराज यादव, नरेन्द्र अहिरवार , कुलदीप सेन एवं टीम की भूमिका रही।

97
1408 views

Comment