logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"ब्लॉक मेँ मीटिंग हुई, कार्यकर्ताओं की"!

कपुरी :-आज 25 मई 2026, थाना छप्पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक विशाल जनसभा एवं कार्यकर्ता बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन साढौरा विधायक मैडम रेनू बाला एवं उनके पति समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी* जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्रभर से भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति एवं सम्मानित साथी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया, इस अवसर पर विधायक श्रीमती रेनू बाला जी ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला। भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की जनता अपने लोकप्रिय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है, सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद|

1
44 views

Comment