logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवादा में सड़क सुरक्षा नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एनएच-20 पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नवादा जिले में 12 प्रमुख स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने की योजना पर चर्चा हुई। इस प्रणाली के तहत ई-इन्फोर्समेंट, रेड लाइट उल्लंघन पहचान, स्पीड मॉनिटरिंग समेत कई आधुनिक तकनीकें लगाई जाएंगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल वाहनों की चेकिंग में पाये गए नियम उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जानकारी दी और स्कूल वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्य स्थापना का निर्देश दिया गया। साथ ही ट्रैक्टरों की जांच, अवैध टोटो वाहनों पर कार्रवाई और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में पुलिस, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

5
108 views

Comment