logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरौली में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज ।

सिरौली, बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के कस्बे में रविवार की देर रात कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई। यहां के निवासी एक अधिवक्ता के घर के सामने आकर मोहल्ले के ही तीन युवकों ने उनके परिवार और अधिवक्ता को गालिया देने लगे। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित अधिवक्ता अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी मोहल्ले के ही गोपेश, आलोक उर्फ विवेक और अंकित उनके घर के सामने गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पहले अधिवक्ता को गंदी-गंदी गालियां दीं, जब अधिवक्ता ने गाली देने का विरोध किया तो उन तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय घर में मौजूद परिजन दहशत में आ गए।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित अधिवक्ता ने सिरौली थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपेश, आलोक और अंकित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सिरौली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर अरिजीत कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

8
108 views

Comment