logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली। गैलन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, डीएम ने पंप संचालकों को दी हिदायत, बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश।

चंदौली में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पेट्रोल पंप संचालकों और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी हालत में गैलन में पेट्रोल या डीजल की बिक्री न की जाए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीएम ने पेट्रोल पंप मालिकों से खुद निगरानी रखने को कहा ताकि कर्मचारी किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री न कर सकें। पुलिस अधीक्षक को थाना और चौकी प्रभारियों के माध्यम से पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी तथा जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज जांचने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, प्रभारी वनाधिकारी शिवशंकर, अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही डीएम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती या उससे संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं के फोन कॉल पर सही जानकारी देकर समस्या का समाधान करें।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का केस लंबित रखने वालों पर कार्रवाई होगी। विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1912 तथा हेल्पलाइन नंबर 9415696764 जारी किया गया है।

साथ ही अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने, ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट और हाईस्पीड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि टोल टैक्स बचाने के लिए लिंक रोड का इस्तेमाल दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है। ऐसे मामलों में पीडब्ल्यूडी, पुलिस और एनएचएआई संयुक्त अभियान चलाएंगे।

9
194 views

Comment