मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मिर्जापुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मिर्जापुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस की अहरौरा पुलिस ने 1050 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार तस्कर सोनभद्र क्षेत्र के ढाबों से शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहे थे। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही कारों में फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।
गिरफ्तार तीनों आरोपी बिहार राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें एक होटल संचालक भी शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब के साथ तीन वाहन भी जब्त किए हैं। बरामद शराब और वाहनों की कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।
मामले की जानकारी राजकुमार मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।