अतिथि शिक्षक परेशान सत्यापन में देरी का कारण स्टाफ की कमी
नागौद : अतिथि शिक्षक वेरिफिकेशन के लिए अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित है, दूसरी ओर 22 मई तक अपडेशन का कार्य चला यहां तक तो ठीक था इसके बाद विभाग की तरफ से अनुभव प्रमाण पत्र शिफ्टिंग और अद्यतन की कार्यवाही कर दी गई जिससे अतिथियों में पुनः भागादौड़ी प्रारम्भ हो गई। सत्यापन हेतु नागौद तहसील में सिर्फ दो केंद्र कन्या एवं संदीपनी में भीड़ उमड़ गई। उसमें भी चल रही परीक्षाओं के कारण संबंधित विद्यालय के स्टाफ 12.40 बजे से कार्य करते हैं और दो घंटे की समय सीमा पर ही नाम एंट्री करते हैं इसका एक कारण यह भी है कि स्टाफ की कमी है। प्राचार्य के अलावा दो व्यक्ति कार्य देखते हैं जिससे अतिथि शिक्षक आवश्यक रूप से परेशान हैं। देरी में एक बड़ा कारण कंप्यूटर ऑपरेटर की अति धीमी कार्यगति भी सोचनीय प्रश्न है। अतिथियों एवं संगठनों का कहना है कि प्रत्येक संकुल केंद्र में सत्यापन की व्यवस्था की जाती तो सत्यापन में निपटान शीघ्रता से होता और इस भीषण गर्मी में जहां रोज चेतावनी आती है कि घरों से न निकालें तो कम से कम वो महिलाएं जो दुधमुंहे बच्चों को लेकर सत्यापन की लाइन में परेशान हैं उन्हें तो निजात मिलती।