logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैशाली जिला में जल संसाधन की 31 आजनाओ को समय पर पूरा करने की DM का बड़ा निर्देश

बिहार - वैशाली जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने जिले में जल संसाधन विभाग की कुल 31 योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद डीएम ने अधिकारियों को ये आदेश जारी किए।क्या है खास:जिले को प्राप्त कुल 82 योजनाओं में से 31 को पोर्टल पर अपलोड कर तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।26 योजनाओं की जियोटैगिंग का काम पूरा हो चुका है और 15 पर तेजी से काम शुरू भी हो गया है।
चौवर क्षेत्रों से जल निकासी के लिए नई योजनाएं चिन्हित कर जल्द काम शुरू करने को कहा गया है।
इन प्रखंडों को मिलेगा सीधा फायदा:गोरौल, चेहराकला, लालगंज, महुआ और वैशाली प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को इन योजनाओं से बड़ा लाभ मिलेगा। जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को जलजमाव से राहत मिलेगी और बुनियादी ढांचे का विकास होगा।बैठक में उप विकास आयुक्त सहित मनरेगा और जल संसाधन विभाग के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
0 views

Comment