logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबिकापुर: पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

अंबिकापुर: दिनांक 25.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 83 नवआरक्षकों ने परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. मैनपाट जिला सरगुजा श्री सचिंद्र चौबे ने दीक्षांत परेड समारोह में शामिल सभी नौजवानों की प्रतिभाओं की जानकारी देते हुए उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आरक्षक पुलिस विभाग का अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण अंग हैं, जो सीधे आम जनता से जुड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने नवआरक्षकों को नवीन कानूनों के अनुरूप निष्पक्षता और लगन से अपने दायित्वों का पालन करने की सलाह दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत परेड समारोह में विभिन्न जिलों से आए नवआरक्षकों को उनके प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह का संचालन व्याख्याता आशीष कच्छप ने किया।

समापन के दौरान पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट ने मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार झा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल, कमाण्डेंट 18वीं वाहिनी उसबल मनेन्द्रगढ श्री संजय शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पीटीएस माना रायपुर श्री राजकुमार मिंज को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

0
0 views

Comment