logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वंदे गंगा जल संरक्षण जनजागृति कार्यक्रम में भारी जनसैलाब

हरीतिमा ढाणी गोपालपुरा में जल बचाने का दिया संदेश, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
सुजानगढ़ उपखंड कार्यालय के तत्वावधान में आगामी पीढ़ी एवं सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य हेतु जल संरक्षण के महत्व को समझाने और जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से उपखंड स्तरीय “वंदे गंगा जल संरक्षण जनजागृति कार्यक्रम” का आयोजन हरीतिमा ढाणी, गोपालपुरा में किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री खेमाराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्री ओमप्रकाश वर्मा (एसडीएम) सुजानगढ़, श्री गिरधारीलाल पारीक तहसीलदार, गोपालपुरा सरपंच सविता राठी उप सरपंच गणपत दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि “जल है तो कल है” और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को जल बचाने का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने से जुड़े संदेश भी दिए गए।
गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया।
(रिपोर्टर प्रदीप कुमार AIMA MEDIA राजस्थान)

8
61 views

Comment