फ्रिंज गांवों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आज से विशेष टीकाकरण अभियान प्रारम्भ
फ्रिंज गांवों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आज से विशेष टीकाकरण अभियान प्रारम्भ
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता
सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के अमली एवं फलोदी रेंज के फ्रिंज गांवों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आज से विशेष टीकाकरण अभियान प्रारम्भ किया गया। यह अभियान रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की पशु चिकित्सा टीम द्वारा वन विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत फ्रिंज क्षेत्र के गांवों में कुत्तो का टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि CDV संक्रमण के संभावित खतरे को कम किया जा सके। वन्यजीवों, विशेषकर बाघ एवं अन्य मांसाहारी वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पशु चिकित्सा टीम द्वारा गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है तथा स्थानीय ग्रामीणों को भी CDV के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा बताया गया कि वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से इस प्रकार के निवारक कदम अत्यंत आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी फ्रिंज क्षेत्रों में निगरानी एवं टीकाकरण गतिविधियां नियमित रूप से जारी रखी जाएंगी।