नवादा में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, तीन घायल
नवादा: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में शामिल अधिकारी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।