शेरगढ़ में शोक सभा में उम्मेद सिंह राठौड़ ने दी सांत्वना
शेरगढ़ (जोधपुर): शेरगढ़ विधान सभा क्षेत्र से पीसीसी मेंबर श्री उम्मेद सिंह राठौड़ ने रायसर में श्री उमेद सिंह पुत्र श्री गुमानसिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लेकर परिवार को सांत्वना प्रकट की।
इसके अलावा, श्री उम्मेद सिंह राठौड़ ने विधानसभा के अन्य स्थानों पर भी जाकर मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और उन्हें सहानुभूति व्यक्त की।