टहला में वन मंत्री संजय शर्मा का भव्य स्वागत
टहला : राजस्थान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के आगमन पर गोला का बास एवं मल्लाना मोड़ पर टहला मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एव भाजपा नेता रोहिताश घांघल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री का फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बृजमोहन योगी, मुकुट गुप्ता, योगेश सोनी , आशीष भारद्वाज, मनीष सैनी,रतन गौड़, मनीष साहू, रूपेश गोयल, बाबूलाल मीणा सरपंच, विष्णु मीणा, जिला परिषद सदस्य सुरेश प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने मंत्री संजय शर्मा के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनवाने, खेल मैदान विकसित कराने एवं सार्वजनिक लाइब्रेरी की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें रखीं। मंत्री जी ने इन मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।