logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: राजगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

मिर्जापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव के पास चुनार चोपन रेल मार्ग के राजगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

थाना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या या ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का परिजन लापता है तो वह थाना राजगढ़ से संपर्क कर शव की शिनाख्त करा सकता है।

7
6 views

Comment