logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न: प्री-वेडिंग शूट जैसी कुप्रथाओं को बंद करने का आहान

पत्रकार किशन लाल जांगिड़ जिला धार धामनोद

अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न प्री-वेडिंग शूट जैसी कुप्रथाओं को बंद करने का आह्वान, मंदसौर में बनेगा भगवान विश्वकर्मा चौराहा
मन्दसौर/ अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के तत्वावधान में मध्य प्रदेश की पावन धरा मन्दसौर में आयोजित 'प्रदेश सभा मध्य प्रदेश की त्रैमासिक मीटिंग' एवं 'जिला सभा मन्दसौर का शपथ ग्रहण समारोह' भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रभु जी बनेला के कुशल एवं ओजस्वी नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के उत्थान, सामाजिक सुधारों और युवा एवं महिला शक्ति को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया गया साथ जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर है जो बीमारी का इलाज नहीं करवा सकते गंभीर बीमारी पीड़ित है उनको आर्थिक सहायता की गई और आगे भी करते रहेंगे दिनेश जी कारपेंटर को आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया
अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने बाबत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया
सभी जिला अध्यक्षों का हुआ सम्मान, एकजुटता की दिखी मिसाल
राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित इस महासमागम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रांतीय सभा द्वारा समाज को मजबूती देने वाले सभी जिला अध्यक्षों का साफा, शॉल और श्रीफल भेंट कर विशेष अभिनंदन व सम्मान किया गया। इसके साथ ही, समाज की होनहार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।सांसद महोदय की बड़ी घोषणा मंदसौर में स्थापित होगा 'भगवान विश्वकर्मा चौराहा
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय सांसद महोदय ने समाज को संबोधित करते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक आश्वासन दिया। उन्होंने घोषणा की कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज के गौरव और श्रद्धा के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा के नाम पर मन्दसौर शहर में एक भव्य भगवान विश्वकर्मा चौराहा निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान आवंटित किया जाएगा। सांसद महोदय की इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
प्री-वेडिंग शूट' सामाजिक कुप्रथा है इसे तुरंत बंद करें सांसद
मंच से समाज में व्याप्त आधुनिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर गहरा प्रहार करते हुए सांसद महोदय ने समाज की महिलाओं और प्रबुद्ध जनों से एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा
> वर्तमान समय में शादियों में बढ़ रही प्री-वेडिंग शूट'की प्रथा अत्यंत चिंताजनक है। यह समाज को एक गलत और विकृत दिशा में ले जा रही है। समाज की जागरूक महिलाओं को आगे आकर अपने बच्चों की शादियों से इस कुप्रथा को पूरी तरह से बंद करना चाहिए शादियों को फिजूलखर्ची से दूर, सादगी और भारतीय संस्कारों के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए
'युवा शक्ति' विंग का हुआ गठन
समाज के युवाओं को संगठित करने, उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के लिए इस प्रांतीय अधिवेशन में एक सशक्त युवा शक्ति विंग का विधिवत गठन किया गया। नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों ने समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया
पारंपरिक और अनुशासित ढंग से संपन्न हुए कार्यक्रम
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात काल ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा की संगीतमय आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक में समाज के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। दोपहर में मन्दसौर जिला सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वजातीय बंधुओं ने एक साथ सामूहिक स्नेह भोज (भोजन प्रसादी) ग्रहण किया।
अधिवेशन के सफल आयोजन पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रभु जी बनेलाऔर मन्दसौर जिला कार्यकारिणी ने पधारे हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया

70
5559 views

Comment