logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित .

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित ...

झंकार चौक स्थित स्व.महेंद्र कर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लालबाग स्थित शहीद मेमोरियल व दरभा में झीरम मेमोरियल में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी व स्व.नंदकुमार पटेल जी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व वीर शहीद जवानों की पुण्यतिथि पर नमन कर दी श्रद्धांजलि....*

जगदलपुर।
*आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा राजीव भवन, जगदलपुर में शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. महेंद्र कर्मा जी के छत्तीसगढ़ एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया ...इसके पश्चात झंकार चौक स्थित स्व. महेंद्र कर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई तत्पश्चात लालबाग स्थित शहीद मेमोरियल एवं दरभा घाट स्थित झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी,स्व.नंदकुमार पटेल जी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं वीर शहीद जवानों की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*
*इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।झीरम की घटना प्रदेश के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय है, जिसने अनेक परिवारों और समाज को गहरा आघात पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी ने आदिवासी समाज, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया, वहीं स्वर्गीय नंदकुमार पटेल ने संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। शहीद नेताओं का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उनके संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।महेंद्र कर्मा जी ने आदिवासी समाज, क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य किया। बस्तर की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस घटना में प्रदेश ने अपने कई अनुभवी और जनप्रिय नेताओं को खोया था, जिनकी कमी आज भी महसूस की जाती है। साथ ही हमारे सुरक्षा बलों के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके त्याग, संघर्ष और जनसेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व शहीद जवानों की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं..!*

*पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा झीरम में शहीद हुए नेताओं एवं जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शहीदों के योगदान और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। झीरम की घटना प्रदेश और देश के इतिहास की एक अत्यंत दुखद घटना रही है, जिसमें अनेक जननेताओं एवं सुरक्षा बलों के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके त्याग, संघर्ष और जनसेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्श और उनके द्वारा समाज तथा लोकतंत्र के लिए किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।*

*पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने झीरम घाटी में शहीद हुए स्व. महेंद्र कर्मा सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं जवानों को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान लोकतंत्र, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद नेताओं के संघर्ष, त्याग और विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके योगदान को देश और समाज कभी नहीं भूल सकता।*

*नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा झीरम की घटना लोकतंत्र पर एक कायरतापूर्ण हमला थी, जिसमें हमने अनेक अनुभवी और जनप्रिय नेताओं को खो दिया। उनके विचार, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।कांग्रेस परिवार सदैव शहीद नेताओं के आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा तथा उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करता रहेगा।*

*इस दौरान उपाध्याय वीरेंद्र परिहार,अनवर खान,हेमू उपाध्याय,अपर्णा बाजपेयी,संजीव शर्मा,गौरनाथ नाग, सूरज कश्यप, कौशल नागवंशी,महामंत्री अभिषेक नायडू,सुभाष गुलाटी,जाहिद हुसैन,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,वेंकट राव,लता निषाद, चंपा ठाकुर,एस नीला,विजेन्द्र ठाकुर,प्रशांत जैन, ललिता राव,मोहसिन खान,पार्षद शुभम यदू, कमलेश पाठक,आभाष महंती व बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं आदि मौजूद रहे।*

10
71 views

Comment