logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण जन अभियान राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण बाछरैन से शुरू

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर वंदे-गंगा, जल-संरक्षण, जन- अभियान भुसावर उपखंड ग्राम पंचायत बाछरैन में राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण से चालू हुआ।जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक अशोक कोली ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हरवीर चौधरी रहे। जिसमें पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना की उसके बाद तालाब/पोखर में जाकर पूजा अर्चना की और कार्यवाहक विकास अधिकारी गोविंद गर्ग ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के लाडले माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला मंत्री ठाकुर लक्ष्मण सिंह ने कहा जल है तो कल है जल ही जीवन है मंडल महामंत्री बृजेश मीणा, भाजयुमो अध्यक्ष पुष्कर सिंह चौधरी,सोशलमीडिया प्रभारी जमुनालाल मीना, भाजयुमो महामंत्री मोरध्वज सिंह,मंडल मंत्री केशराम मीणा, मंडल उपाध्यक्ष महादेव गुर्जर, पूर्व मेयर सुमन कोली, कमल मीणा एस टी मोर्चा , पंचायत समिति सदस्य दरब सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

10
1404 views

Comment