बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के छत्रपुरा में बिना सबूत भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस जांच में नहीं मिले साक्ष्य
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय चावट , छत्रपुरा में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बिना जांच-पड़ताल के किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशाद अहमद , महबूब अहमद ,मुख्तार अहमद और वकील अहमद(पुत्र स्वर्गीय इस्लाम मोहम्मद) नामक व्यक्ति की19/4/2026 2:30 बजे बकरी चोरी होने की घटना के बाद, और शमशाद अहमद के द्वारा यह बताया जा रहा है कि मैं 2:30AM बजे तक जगा हुआ था और घटना जो है 2:19AM की है बिना किसी पुख्ता सबूत या पुलिस जांच के एक स्थानीय नागरिक लाला पांडेय पर सरेआम आरोप लगाए गए।
इस मामले में 'बलिया टाइम्स' न्यूज चैनल के संतोष कुमार के माध्यम से तैयार किए गए एकतरफा वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तथ्यों की जांच किए बिना इस वीडियो के जरिए एक निर्दोष व्यक्ति को दोषी दिखाने का प्रयास किया गया है, जिससे पीड़ित व्यक्ति की सामाजिक छवि और मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंची है।
पुलिस जांच में आरोप पाए गए बेबुनियाद
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगरा थाना पुलिस प्रशासन द्वारा गहराई से जांच की गई। पुलिस जांच में आरोपी बनाए गए व्यक्ति लाला पांडे के खिलाफ कोई भी ठोस साक्ष्य या सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद बिना किसी आधार के एक निर्दोष व्यक्ति को निशाना बनाए जाने पर स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने कड़े शब्दों में नाराजगी जताई है।
पीड़ित पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
इस घटनाक्रम के बीच पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और उन्हें दुर्भावनापूर्ण तरीके से परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। स्थानीय समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाकर मानहानि करने वालों और बिना साक्ष्य के प्रताड़ित करने वाले तत्वों पर पुलिस प्रशासन से कड़ी और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।