30 वर्ष पुरानी खेतों में जाने के लिए हुए रास्ते के हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एक जुट हुए किसान राजस्व विभाग से मांग सहयोग
प्रति,
श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय (रा.) आगला जिला बैतूल म.प्र.
विषय :- पटवारी हल्का नम्बर 34 मे खसरा नम्बर 29 (8) शासकीय रास्ते पर से किसानो का अवैध अतिक्रमण हटाने बाबत्।
महोदय जी
उपरोक्त विषयोंन्तर्गत निवेदन है कि हम कृषकगण ग्राम पंचायत जम्बाडी खुर्द के निवासी है हम कृषको के खेत मे जाने वाला रास्ता खसरा नम्बर 29 (8) रकबा 1.323 हे. पर आसपास के किसानो द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे हमारे खेतो मे बने स्थायी मकानो पर पहुंचने का रास्ता बंद हो चुका है जिससे बारिश मे हमारे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पायेगे। इसलिए महोदय जी से निवेदन उक्त रास्ते का सीमांकन करा कर रास्ता खुलवाये जाने की कृपा करे। इसके पूर्व भी जनप्रतिनिधियो को शासकीय अधिकारियो को ज्ञापन आवेदन दे चुके है लेकिन आज तक उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
अतः महोदय जी से निवेदन है कि पटवारी हल्का नम्बर 34 में खसरा नम्बर 29 (8) मे से अवैध अतिक्रमण हटाकर शासकीय रास्ते को खुलवाने का कष्ट करे।
धन्यवाद
स्थान आमला
दिनांक 15/07/2026