logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रात के अंधेरे में अवैध भूखनन, विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाकर भगाया

हुसैनगंज/फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मतुवा का पुरवा गांव में रात के अंधेरे में अवैध रूप से भूखनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीनों से लगातार मिट्टी खनन किया जा रहा है, जिससे गांव की जमीन और रास्तों को नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध भूखनन का विरोध किया तो जेसीबी चालक और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकाते हुए भगा दिया। इससे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल असनी चौकी पुलिस और भूखनन माफियाओं की कथित मिलीभगत से चल रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध भूखनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

4
17 views

Comment