logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर ने दशहरा पर राहगीरों को पिलाया शर्बत


बरखेड़ा। दशहरा के अवसर पर पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर ने मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरित किया। यह कार्यक्रम उनके बरखेड़ा स्थित दौलतपुर रोड आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने शर्बत पीकर गर्मी से राहत महसूस की तथा दीपक सोनकर के इस सेवा कार्य की सराहना की। दीपक सोनकर ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उनके दादा श्री छविनाथ सिंह (पूर्व प्रधानाध्यापक), पिता डॉ. शिवराम, कृष्ण गोपाल, प्रशांत सोनकर, प्रिंस सोनकर, ऋषभ सोनकर, विनीत सोनकर एवं मोक्ष सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने शर्बत वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।

58
1586 views

Comment