logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज क्षेत्र के शाहपुर नवीन मंडी में भीषण आग से सात दुकानें जलीं

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज क्षेत्र स्थित शाहपुर नवीन मंडी में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें मंडी की सात दुकानें पूरी तरह जल कर राख हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित दुकानदारों वहाब और मोहम्मद उसमान ने बताया कि वे दोपहर का खाना खाने अपने घर गए थे, तभी उन्हें मंडी से आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक भारी मात्रा में फल, नकदी और लाखों रुपये का कीमती सामान जल चुका था। मंडी सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।

87
1191 views

Comment