logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाईवे किनारे अवैध निर्माण से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे 232 स्थित कढीवा गांव के समीप निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप निर्माण के दौरान लगातार मनमाने तरीके से अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिससे हाईवे की सड़क सकरी होती जा रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पेट्रोल पंप निर्माण शुरू होने के बाद से कई अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने खड़े सरकारी शीशम के पेड़ों को बिना अनुमति कटवा दिया गया। इसके बाद पुलिया की रेलिंग को भी मनमाने ढंग से तोड़कर रास्ता चौड़ा किया गया। अब पेट्रोल पंप का किनारा सीधे हाईवे से जोड़कर बनाया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो रही है और राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में यहां बड़े हादसे हो सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप का निर्माण निर्धारित सीमा के भीतर कराया जाए और हाईवे की जमीन पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई की जाए।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर आंखें मूंदे हुए हैं। उधर, इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।

22
725 views

Comment