मेरठ: माधव हॉस्पिटल का आधुनिक सुविधाओं के साथ हुआ शुभारंभ
मेरठ: बागपत रोड स्थित माधव हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल (विधायक मेरठ कैंट) ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया और इसकी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा की।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि माधव हॉस्पिटल का उद्देश्य मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, विश्वसनीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। अस्पताल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रो रोग उपचार, इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर, क्रिटिकल केयर, महिला एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग तथा मेडिसिन विभाग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉ. अनुराग तोमर ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण उपचार और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख के साथ संवेदनशील सेवा देना है।
कार्यक्रम में माधव हॉस्पिटल की प्रबंधन टीम के सदस्य दिनेश शर्मा, राजेश कश्यप, दक्ष चौधरी एवं अमित उपाध्याय समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।