गुरुआ हाई स्कूल मैदान में ग्राम रक्षादल प्रशिक्षण का 24वां दिन संपन्न, शराब मुक्त अभियान चलाने का संकल्प
गया जिले के गुरुआ हाई स्कूल मैदान में चल रहे ग्राम रक्षादल प्रशिक्षण का 24वां दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनर मनीष कुमार के नेतृत्व में सभी प्रशिक्षु गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। ग्राम रक्षादल के सदस्य क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएंगे तथा लोगों को शराब के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सहयोगी सुभाष कुमार, पप्पू कुमार, रमेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रशिक्षित ग्राम रक्षादल सदस्यों की नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जनजागरूकता का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।