"समस्याएं सुनी विधायक ने, ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की"!
कपुरी :- आज 25 मई 2026, जनता की लोकप्रिय विधायक मैडम रेनू बाला जी के निवास ओमेक्स सिटी, जगाधरी में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के *ब्लॉक सरस्वती नगर एवं बिलासपुर व साढौरा* के भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुलाकात की, इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके समाधान हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर *समाजसेवी इंजीनियर रिशिपाल चौधरी जी* उपस्थित रहे। विधायक मैडम रेनू बाला जी ने सभी जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
*विधायक मैडम रेनू बाला* जी ने कहा कि साढौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करवाना प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं जनता के विश्वास को हमेशा सर्वोपरि रखा जाएगा।
“जनसेवा ही हमारा संकल्प है, हमारी सबसे बड़ी ताकत।”