logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई आस्था

रामगढ़: रामगढ़ जिले के हुहुआ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंडा पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

मंडा पर्व में शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर और बनस झूला में झूलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

रात में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने शिव तांडव और पौराणिक कथाओं की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment