logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष साफ-सफाई अभियान

कहलगांव प्रखंड : शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के बैठने वाले स्थानों की नियमित सफाई कराई जा रही है ताकि यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। स्टेशन मास्टर स्वयं साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखे हुए हैं और कर्मचारियों को कूड़ा-कचरा न फैलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

यात्रियों ने स्टेशन की साफ-सफाई की प्रशंसा की है और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह साफ-सुथरा स्टेशन यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों से लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है। न्यूज़ रिपोर्टर अवधेश कुमार ने इस पहल की जानकारी दी है।

8
1544 views

Comment