पटना: होटल से युवती को ले जाने वाला आरोपी सत्येंद्र गिरफ्तार
पटना: रूपसपुर इलाके के हिडेन विला होटल में पॉलिटेक्निक परीक्षा देने आई युवती को उसके पिता के सामने होटल से ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र अपने दो साथियों के साथ होटल में मौजूद था और सभी शराब के नशे में थे। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
जांच में यह भी पता चला है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और बिना एंट्री के लोगों को ठहराया जा रहा था। इस मामले में होटल संचालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। होटल प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।