logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोजशाला फैसले के बाद आज धार आएंगे सीएम, रोड शो के बाद मां वाग्देवी के दर्शन कर सभा लेंगे ।


भगवामय हुआ भोजशाला परिसर

सभा स्थल को 6 सेक्टर में बांटा, 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

भोजशाला फैसले के बाद आज धार आएंगे सीएम, रोड शो के बाद मां वाग्देवी के दर्शन कर सभा लेंगे

इंदौर हाईकोर्ट द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को मंदिर मानने के फैसले के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार धार पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मोतीबाग चौक से लेकर भोजशाला परिसर तक पूरे क्षेत्र को भगवा पताकाओं और स्वागत - द्वारों से सजाया है। भोजशाला परिसर -पूरी तरह भगवामय नजर आया।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से धार पहुंचेंगे। हेलीपैड से कारकेड राजवाड़ा पहुंचेगे, जहां से भोजशाला तक करीब 500 मीटर का रोड शो होगा। रोड शो के दौरान - विभित्र सामाजिक और धार्मिक संगठन स्वागत करेंगे। भोजशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री मां वाग्देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद मोतीबाग चौक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित गंगा दशहरा

कार्यक्रम में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री धारेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा धारनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद देवीजी मंदिर में मां गढ़कालिका के दर्शन कर देवीजी घाट पर श्रमदान और सफाई अभियान में सहभागिता करेंगे।

हेलीपैड, पैड, भोजशाला, मोतीबाग चौक और देवीजी घाट सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 13 डीएसपी और 30 थाना प्रभारी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर मोतीबाग चौक में बड़ा डोम तैयार किया गया है। पूरे आयोजन स्थल को 6 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनमें 4 सेक्टर आमजन के लिए व 2 सेक्टर वीआईपी और जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहेंगे।

भोजशाला परिसर में लगाई भगवा पताका।

यहां बनाई गई पार्किंग व्यवस्था

भोजशाला कार्यक्रम के लिए कृषि उपज मंडी, राधू टॉकीज और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं

देवीजी कार्यक्रम के लिए राठौड़ समाज मैरिज गार्डन और हटिले हनुमान मंदिर के पास पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

मां वाग्देवी की मूर्ति लंदन से वापस लाएं

केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पत्राचार किया है। इसमें लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा को धार लाने की मांग की है। भोजशाला को सरस्वती लोक के रूप में विकसित करने की मांग की।

धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर विकसित किया जाए...

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभिन्न मांगें पूरी करने का आग्रह किया है। मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा भोजशाला में मां सरस्वती लोक और धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर विकसित किया जाए।



4
256 views

Comment