धानी खेड़ा मंडल में भाजपा बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर हुआ
धानी खेड़ा मंडल में भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर
Aima Media जन जन की आवाज..... 🖋️
धानी खेड़ा मंडल के प्राथमिक विद्यालय गहरेंद्रा स्थित बूथ संख्या 475 पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल मंत्री श्री राजबहादुर जी एवं सेक्टर संयोजक श्री संदीप सिंह जी उपस्थित रहे। इसके अलावा राम जी, श्रीराम सहित मंडल क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।