logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि, महंगाई बढ़ी

झटके पर झटके! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में लगातार तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई का असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल करीब 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इसके बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया।
अब 25 मई को फिर नई बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत कई शहरों में भी दाम बढ़े हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मिडिल ईस्ट तनाव को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के चलते आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।

8
804 views

Comment