logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खबर बैंगलोर से जहां देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा बैंगलोर में

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के अनेकल तालुका के सूर्यनगर में बनने वाले देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अनेकल तालुक के सूर्यनगर में 943 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की आधारशिला रखी. करीब 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा, जहां 1.32 लाख दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना खेल, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को नई दिशा देगी.

रिपोर्टर Aimamedia manoj patel

18
570 views

Comment