खरखौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खरखौदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए...
खरखौदा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक कैंटर को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी बीयर व अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से —
GODFATHER BEER की 395 पेटियां (9480 बोतल)
IMPERIAL BLUE शराब की 300 पेटी
MC DOWELLS NO 1 की 4800 बोतलें बरामद हुईं
जानकारी के मुताबिक आरोपी राजस्थान से शराब लाकर हरियाणा में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खरखौदा पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।