logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डायल-112 सेवा का मैदानी परीक्षण किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेमेतरा के पास डायल-112 सेवा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए खुद कॉल किया। उन्होंने आम नागरिक बनकर डायल-112 पर फोन कर खुद को मारपीट और सड़क दुर्घटना का पीड़ित बताया और शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद वे हाईवे किनारे एक ढाबे पर रुककर पुलिस टीम के आने का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय के भीतर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद विजय शर्मा ने वाहन, संचार व्यवस्था, AI आधारित लोकेशन ट्रैकिंग और आपातकालीन सहायता प्रक्रिया का निरीक्षण किया। हाल ही में प्रदेश में 400 नेक्स्ट-जेन डायल-112 वाहन शुरू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आपात सेवाओं को तेजी और तकनीक आधारित बनाना है। यह परीक्षण औपचारिक समीक्षा की जगह मैदानी परीक्षण के तौर पर किया गया ताकि आम नागरिकों को मिलने वाली मदद की स्थिति स्पष्ट हो सके।

1
24 views

Comment