मंदसौर: गरोठ पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की
मंदसौर जिले के गरोठ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।
24 मई 2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रूपा फंटा भानपुरा रोड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी अर्जुनसिंह, पुत्र करणसिंह सौंधिया राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी चिकनिया थाना गरोठ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर की दो केन एवं 40-40 लीटर की दो केन में कुल 60 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाला महुआ लहान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सउनि धनलाल योगी एवं थाना गरोठ पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।