logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिंडवाड़ा: आमली रोड पर सफाई और सड़क समस्या बनी स्वास्थ्य खतरा

पिंडवाड़ा: आमली रोड प्रजापत भवन के पास मेघवाल वास में नगर पालिका द्वारा कई दिनों से सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं और सड़कें टूटे हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को गंदगी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था न होने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। नगर पालिका से जल्द सुधार की मांग की गई है ताकि सफाई और सड़क की स्थिति में सुधार हो सके और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम हो।

3
63 views

Comment