चूरू में नायक समाज ने 200 परिंडे लगाने का अभियान शुरू किया
चूरू: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति, जिला चूरू ने “परिंडे लगाओ - पशु पक्षी बचाओ” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत शहर के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, श्मशान भूमि और चौक-चौराहों पर 200 मिट्टी के परिंडे लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ रेल चालक सहीराम नायक ने की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला न्यायालय कर्मी कानाराम नायक, पूनमराम नायक भील, पीएचईडी कर्मी हवासिंह नायक, मंगल कॉलोनी के मैनपाल नायक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चूरू जिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्रवण बेसर ने भी निजी खर्च पर 51 परिंडे लगाने की घोषणा की। रामेश्वर प्रसाद नायक ने आमजन से परिंडे, दाना और श्रमदान के माध्यम से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।