मुरैना: भागवत कथा समापन पर भंडारा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
मुरैना: बड़ोखर वाली माता मंदिर पर आज भागवत कथा के समापन के बाद भंडारा पॉलिटेक्निक कॉलेज मुरैना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बगिया वाले महाराज जी श्री श्री 1008 माखन दास महाराज के चेला बगिया वाले हनुमान जी के संत, माता मंदिर के संत, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद गुड्डू मेवाराम कुशवाहा, भाजपा के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, भूतपूर्व सैनिक संयोजक श्री ओंकार सिंह तोमर, भूतपूर्व सैनिक रामवीर सिंह तोमर, एवं नीतू कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक श्री गोविंद सिंह सेंगर ने संतों का स्वागत किया।
इस भंडारे में मां भगवती के भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सफल बनाया। सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक राठौर, कुशवाहा, बघेल, गुर्जर, गोसाई, गोड, ब्राह्मण और राजपूत समाज सहित अन्य सभी क्षेत्रीय समाजों ने प्रसादी वितरण में सहयोग दिया और भंडारे को सफलतापूर्वक संपन्न किया।