logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में रुचि न लेने पर दो अधिकारियों को वेतन काटने के नोटिस

सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों में रुचि न लेने पर दो अधिकारियों को वेतन काटने के नोटिस

सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने पर तीन-तीन दिन का वेतन काटने के लिये जिले के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें उप संचालक कृषि आर बी एस जाटव व वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी गौरव दीक्षित शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा की गई सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सामने आया था कि इन अधिकारियों द्वारा एक शिकायत के निराकरण के संबंध में पोर्टल पर उचित व गुणवत्तापूर्ण जवाब दर्ज नहीं कराया। इससे जाहिर हुआ कि ये अधिकारी सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर पाँच दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर इनका तीन-तीन दिन का वेतन काटा जायेगा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि सीएम हैल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण में पूरी सतर्कता बरतें व उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निराकरण सुनिश्चित करें।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

9
533 views

Comment