logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेल ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आया युवक कटा एक पैर,गंभीर जख्मी

मोहम्मदगंज (पलामू), झारखंड।
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 से अप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका बायां पैर कट गया, वहीं बाएं हाथ का ऊपरी हिस्सा भी गंभीर रूप से जख्मी होकर कट गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मोहम्मदगंज स्टेशन पर कार्यरत स्टेशनकर्मियों एवं आरपीएफ जवानों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर जवाब नहीं मिलने पर घायल को परिजनों के साथ निजी टेंपो वाहन से इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अशोक रजवार के रूप में हुई है, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंशीबिगहा का निवासी है। बताया जाता है कि वह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के झरिवा गांव स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ था। सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे वह वहां से मोहम्मदगंज के लिए निकला था। उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हो गया।

53
2220 views

Comment