जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत सहरिया परिवारों के बीच लगाए गए विशेष शिविर
जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत सहरिया परिवारों के बीच लगाए गए विशेष शिविर
सांकरा एवं धनेला ग्राम पंचायतों में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार 18 मई से 25 मई तक जिले में जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जौरा तहसील के ग्राम सांकरा तथा मुरैना जनपद के ग्राम धनेला में अधिकारियों द्वारा सहरिया परिवारों के बीच विशेष शिविर लगाए गए।
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत संचालित जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत सहरिया बसाहटों में पहुंचकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh