सोनू-मोनू गिरोह को खुद की तलाशी देना पड़ा भारी: पचमहला और हाथीदह के थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
मोकामा के नौरंगा में पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह
सोनू-मोनू गिरोह को खुद की तलाशी देना पड़ा भारी: पचमहला और हाथीदह के थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
मोकामा के नौरंगा में पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर हुई फायरिंग के बाद शनिवार की रात कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के घर छापेमारी करने गए दो थानाध्यक्षों पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। सर्च ऑपरेशन से पहले गिरोह के गुर्गों द्वारा पुलिस अधिकारियों की सघन तलाशी लेने और अनुमति मिलने के बाद घर के अंदर जाने का वीडियो सोशल मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया था। पटना के वरीय एसपी ने इसे पुलिस आचरण के सर्वथा प्रतिकूल और घोर लापरवाही मानते हुए पचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपराधियों के सामने घुटने टेकने और अपनी तलाशी दिलाने वाले इन दोनों पुलिस अधिकारियों पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
#MokamaPoliceSuspended #SSTPatna #BiharPoliceAction #MokamaGangwar #CrimeUpdate #BreakingNews_