logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आयोजित "थाना समाधान दिवस" पर सुनी गयी जनता की समस्याएं...

अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आयोजित "थाना समाधान दिवस" पर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश...

एटा-आज दिनाँक 23.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया ।

थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिले। शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। थाना समाधान दिवस के आयोजन से जनसुनवाई प्रक्रिया को और सशक्त किया जा रहा है। प्रशासन आमजन को विश्वास दिलाता है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान समयबद्ध रूप से किया जाएगा।

0
180 views

Comment