logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विचार बायोटेक OPC प्राइवेट लिमिटेड ने नई व्यावसायिक पहल शुरू की

शिमला : विचार बायोटेक (OPC) प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोफेशनल काउंसलिंग, सेल्स मैनेजमेंट और प्रमोशनल मार्केटिंग के क्षेत्र में नई सोच के साथ 16 मई 2026 को अपनी शुरुआत की है। कंपनी का उद्देश्य व्यवसायों को विकास और पहचान दिलाना है, विशेषकर फार्मा, बायोटेक और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जहाँ अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे और मध्यम उद्योग अपनी गुणवत्ता के बावजूद पर्याप्त पहचान नहीं बना पाते।

कंपनी के संस्थापक चंदन शर्मा ने बताया कि यह अनुसंधानिक पहल 2012 में नवी मुंबई में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू हुई जब उन्होंने देखा कि कई अच्छे उत्पाद सीमित मार्केटिंग और कमजोर प्रमोशनल सपोर्ट के कारण व्यापक स्तर तक नहीं पहुँच पाते। विचार बायोटेक केवल प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठनों को एक व्यवस्थित विकास मॉडल प्रदान करता है, जिसमें डिजिटल पहचान निर्माण, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार विस्तार भी शामिल है। कंपनी ने व्यक्तिगत व्यवसायों, HUF, MSME, SME, स्टार्टअप, हेल्थकेयर और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को विकास एवं साझेदारी के लिए आमंत्रित किया है।

55
2018 views

Comment